best salt for heart health: जानें कौन सा नमक आपके दिल के लिए सबसे सुरक्षित

best salt for heart health: नमक हमारे आहार का एक अहम हिस्सा है। यदि खाने में थोड़ा सा भी नमक हो, तो यह पूरे खाने का स्वाद बदल देता है। नमक न सिर्फ़ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर के कई ज़रूरी कामों में भी मददगार होता है। इसके साथ ही दिल को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार का चुनाव बेहद ज़रूरी है। चूँकि नमक हमारे रोज़ाना के आहार में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला तत्व है, इसलिए इसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है। जब दिल की सेहत की बात आती है, तो सवाल उठता है कि कौन सा नमक और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।
ज़्यादा salt खाने से हाई बीपी, दिल का दौरा, हार्ट फ़ेल्योर और हार्ट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से ही दिल से जुड़ी बीमारियाँ या कोई समस्या है, उन्हें सादा सफेद नमक से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम क्लोराइड की उच्च मात्रा दिल पर दबाव बढ़ा देती है।
ये भी पढ़ें- heart disease causes: कम उम्र में हृदय रोग क्यों बढ़ रहे, हैं 2 प्रमुख कारण
ऐसे में सवाल उठता है कि खाना बनाते समय कौन सा नमक इस्तेमाल किया जाए, ताकि खाने का स्वाद भी बरकरार रहे और दिल भी सुरक्षित रहे। फरीदाबाद स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमन कुमार पांडे ने संकेतस्थल को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में और जानकारी दी है कि यदि आपको दिल से जुड़ी समस्या है तो कौन सा salt best है heart health और कितना salt खाना चाहिए।
ये भी पड़ें-BP Kaise Control Kare | BP Control Kaise Kare Gharelu Upay
हृदय रोग में कौन सा नमक सबसे अच्छा (heart friendly salt)
डॉ. अमन कुमार कहते हैं कि सोडियम युक्त नमक हृदय रोग के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। इसलिए कुछ नमक ऐसे भी हैं, जिनमें सोडियम की मात्रा कम होती है और साथ ही अन्य खनिज भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
1. कम सोडियम वाला नमक:- कम सोडियम वाला नमक सोडियम की मात्रा कम करता है और उसकी जगह पोटैशियम ले लेता है। पोटैशियम रक्त वाहिकाओं को आराम पहुँचाता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। यह नमक ख़ास तौर पर हाई बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए है। हालाँकि, किडनी की बीमारी वाले लोगों को इस नमक का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। इसलिए आप इस नमक को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
2. सेंधा नमक:- सेंधा नमक, जिसे रॉक सॉल्ट या व्रत का नमक भी कहा जाता है, खनिजों और मैग्नीशियम व कैल्शियम जैसे सूक्ष्म तत्वों से भरपूर होता है। हालाँकि इसमें सोडियम की मात्रा सामान्य नमक जितनी ही होती है, मगर प्राकृतिक होने के कारण इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है।
3. समुद्री नमक:- समुद्री नमक, जिसे हिमालयन पिंक सॉल्ट भी कहा जाता है। कुदरती खनिजों से भरपूर होता है, जो इसे हृदय रोग के रोगियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है। हिमालयन पिंक सॉल्ट में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि जैसे खनिज होते हैं, मगर इसमें सोडियम की मात्रा भी ज़्यादा होती है। इसलिए, इस नमक का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।



