मूंग दाल के कमाल, जानिए कैसे बदल सकती है आपकी सेहत
मूंग दाल के स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां जानें। पाचन सुधारने, वजन नियंत्रण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार, लेकिन कुछ लोगों के लिए सीमित सेवन जरूरी।

moong dal benefits: मूंग या मूंग दाल का सेवन करना केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये दाल आसानी से पच जाती है और इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं moong dal एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
होंगे ये फायदे (Health benefits of moong dal)
अगर आप निरंतर एक महीने तक moong dal अपने आहार में शामिल करते हैं तो आपके पाचन तंत्र में सुधार आएगा। इससे वजन को नियंत्रण में रखना भी आसान हो जाता है और आपकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- How to relieve tired legs and feet: सिर्फ 15 मिनट और आपके पैरों का दर्द खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। इसके अलावा मूंग दाल बीपी को ठीक बनाए रखने में भी सहायक होती है।
ये भी पढ़ें- home remedy for sore throat: गले में खराश, बस 2 बार गरारे करें और दर्द भूल जाएं!
ये लोग ना करें सेवन (Moong lentil disadvantages)
बता दें कि moong dal के फायदे गिने-चुने नहीं हैं, मगर हर चीज की तरह इसे भी समझदारी से खाना जरूरी है। जो लोग लंबे समय तक सिर्फ खिचड़ी या मूंग आधारित व्यंजन खाते हैं, उन्हें अन्य पोषक तत्वों की कमी महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- BP Kaise Control Kare | BP Control Kaise Kare Gharelu Upay
खासकर गुर्दे की पथरी की समस्या वाले लोग मूंग में मौजूद ऑक्सालेट की वजह से नुकसान में (Moong lentil disadvantages) पड़ सकते हैं। इसलिए उनकी ये हिदायत दी जाती है कि खिचड़ी या मूंग की दाल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।



