Orange vs Kinnow: जानें दोनों कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद

Orange vs Kinnow: बाजार में इन दिनों संतरा और कीनू की मांग लगातार बढ़ रही है। दोनों फलों का रंग और आकार मिलते-जुलते हैं लेकिन उनके स्वाद और पोषण में फर्क है।
स्वाद में अंतर
गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह बताती हैं कि संतरा हल्का खट्टा स्वाद देता है जबकि कीनू मीठा होता है। यही कारण है कि बच्चे अक्सर कीनू को ज्यादा पसंद करते हैं।
विटामिन सी में संतरा आगे
पोषण के नजरिए से देखें तो 100 ग्राम संतरे में लगभग 50 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। वहीं, कीनू में यह मात्रा करीब 40 मिलीग्राम है। इसका मतलब है कि विटामिन सी के मामले में संतरा थोड़ी बढ़त रखता है।
किसे चुनना चाहिए
अगर आप बच्चों के लिए फल चुन रहे हैं तो मीठा कीनू उनकी पसंद बन सकता है। वहीं, स्वास्थ्य और विटामिन सी की दृष्टि से संतरा अधिक फायदेमंद है।
दोनों फलों के नुकसान और सावधानियां
संतरा
- अधिक मात्रा में खाने पर पेट में एसिडिटी या जलन हो सकती है।
- डायबिटीज वाले लोग ज्यादा संतरा खाने से बचें क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है।
कीनू
- मीठा होने के कारण अधिक मात्रा में खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- बच्चों और डायबिटीज रोगियों के लिए सीमित मात्रा में ही लेना फायदेमंद है।
संतरा और कीनू दोनों ही फलों में स्वास्थ्य के लिए फायदे हैं। मगर अधिकता में दोनों के नुकसान भी हो सकते हैं। स्वाद, उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से ही फल का चुनाव करें।
सिर्फ दूध पीना काफी नहीं, हड्डियों को पत्थर जैसा मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 चीजें
कब खाएं: सही समय और तरीका
- सुबह का समय: खाली पेट संतरा खाने से विटामिन सी का अवशोषण अच्छा होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- दोपहर या स्नैक टाइम: कीनू मीठा होने के कारण हल्के स्नैक के रूप में लिया जा सकता है।
- रात में: संतरा या कीनू खाने से पहले पेट हल्का होना चाहिए ताकि एसिडिटी न हो।



