पीएम मोदी ने खोला जीविका निधि बैंक, जानिए कैसे मिलेगा महिलाओं को लाभ

कैसे बदलेगा जीविका निधि सहकारी संघ बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था? जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि ‘जीविका निधि’ में ट्रांसफर की। इस नए बैंक की शुरुआत बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

क्या है जीविका निधि सहकारी संघ

यह सहकारी संस्था खास तौर पर बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम ‘जीविका’ से जुड़ी महिलाओं के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य है सस्ती, सरल और पारदर्शी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना। इस संस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका संचालन पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता बनी रहेगी और काम में तेजी आएगी।

वोटों में हेराफेरी के ‘एटम बम’ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम’ फटेगा, राहुल गांधी की चेतावनी

इसके अंतर्गत सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इसके सदस्य होंगे जो इसे एक मजबूत नेटवर्क बनाएगा। यह पहल केंद्र और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के लिए बड़ा संदेश

उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने इस नई सहकारी संस्था को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया आभार

इस शुभ अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाएं आज समाज में बदलाव की प्रेरणा बन चुकी हैं।

सीएम ने यह भी याद दिलाया कि 2006 में जीविका समूह की शुरुआत और 2013 में पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण जैसे कदमों ने महिलाओं के भविष्य को उज्जवल बनाया है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार सरकार इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button