हर दिन चाय का सेवन करते हैं तो ये तीन बात जरुर गांठ बांध लें, नहीं तो होगा नुकसान

side effects of tea: चाय की आदत को सेहतमंद बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स। जानें क्यों सुबह खाली पेट चाय पीना और चाय के साथ स्नैकिंग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

side effects of tea: भारत में चाय न केवल एक लोकप्रिय ड्रिंक है बल्कि हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है। कुछ लोग तो सुबह का सूरज देखे बिना चाय के बिना बिस्तर से नहीं उठते तो कुछ के लिए दिनभर में कई कप चाय पीना आम बात हो गई है। हालांकि चाय पीने की ये आदत स्वास्थ्य पर हानिकारक असर डाल सकती है अगर इसे सही तरीके से न पिया जाए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि चाय को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। बल्कि कुछ सरल और प्रभावी बदलावों से चाय का सेवन सेहतमंद बनाया जा सकता है।

क्यों जरूरी है सुबह की चाय में बदलाव

सबसे आम गलती जो लोग करते हैं वह है सुबह खाली पेट चाय पीना। ये आदत पेट के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ता है जिससे गैस सूजन और पेट में जलन की समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग जिनकी पाचन समस्याएं बढ़ जाती हैं उनका मुख्य कारण यही आदत होती है। इसलिए यदि आप चाय के शौकिन हैं तो इसे अपने दिन की शुरुआत के लिए सही तरीके से चुनें।

इस बात का रखें ध्यान

चाय अकेले शायद उतना नुकसान नहीं करती जितना कि उसके साथ खाए जाने वाले स्नैक्स। हम अक्सर चाय के साथ बिस्किट नमकीन या रस्क खाते हैं जिनमें रिफाइंड शुगर मैदा और अन्य हानिकारक पदार्थ होते हैं। इन चीजों का सेवन ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ाता है जो वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार यदि आप चाय के साथ स्नैकिंग करते हैं तो इसे हल्का और सेहतमंद बनाएं।

dry cough home treatment: सूखी खांसी से हैं परेशान, आराम पाने के लिए ये घरेलू नुस्खा अपनाएं

कई लोग खाने के बाद तुरंत चाय पीने की आदत रखते हैं लेकिन यह आदत भी शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। चाय में टैनिन जैसे तत्व होते हैं जो खाए गए भोजन से मिलने वाले मिनरल्स की अवशोषण प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इसका मतलब है कि आपके शरीर को भोजन से पूरी तरह से पोषण नहीं मिल पाता। विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि आपको चाय पीनी ही है तो भोजन के कम से कम 1 घंटे बाद चाय का सेवन करें।

Related Articles

Back to top button