bha bha ba movie review: थिएटर जाने का प्लान है, रिव्यू पढ़ लीजिए, कहीं बाद में पछताना न पड़े
bha bha ba movie review: मलयालम सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘भा भा बा’ (Bha Bha Ba) गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में लांच की गई है। मूवी के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दर्शकों की प्रारंभिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं, जिनमें अधिकतर सकारात्मक नजर आ रही हैं।
ये फिल्म निर्देशक धनंजय शंकर की निर्देशन में पहली पेशकश है। इस फिल्म में दिलीप प्रमुख भूमिका में हैं और लंबे समय बाद उन्हें पूरी ऊर्जा और शुद्ध मनोरंजन से भरपूर रूप में देख दर्शक काफी उत्साहित हो रहे हैं। उनके साथ अहम भूमिकाओं में विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन दिखाई देते हैं। इसके अलावा, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल का फिल्म में एक विशेष और विस्तारित कैमियो है, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आश्चर्य बनकर सामने आया है।
जानें लोगों को कैसी लगी ये फिल्म (Bha Bha Ba X Review)
सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं के अनुसार फिल्म का पहला भाग बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे “शानदार शुरुआत” कहा है। एक दर्शक ने लिखा कि इस फिल्म में तर्क ढूंढने की कोई आवश्यकता नहीं, ये पूरी तरह से मस्ती और अराजकता से भरी हुई है। दिलीप के ‘वन मैन शो’ को विशेष रूप से सराहा जा रहा है, जिसमें वे कॉमेडी, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को जोड़कर रखते हैं।
homebound oscar shortlist: जानें इस भारतीय फिल्म में क्या दिखाया गया है
बता दें कि फिल्म bha bha ba में थलापति विजय और उनकी पुरानी फिल्मों के कई दिलचस्प संदर्भ देखने को मिलते हैं, जो फैंस के लिए खास आकर्षण का कारण हैं। इसके अलावा, दिलीप की पूर्व हिट फिल्मों और तमिल हिट ‘घिल्ली’ के संकेतों ने भी दर्शकों को खूब आनंदित किया है। इंटरवल के दौरान आने वाला एक्शन सीन और ट्विस्ट फिल्म की गति को और तेज करता है।
प्री-क्लाइमैक्स का रोमांच जोरदार गाने और बेहतरीन बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की प्रमुख ताकत माने जा रहे हैं।



