low budget movie: 16 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 407 करोड़, बॉलीवुड दिग्गज भी रह गए दंग
low budget movie: एक फिल्म ने लो बजट में रिकॉर्ड तोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ने में कामयाब रही।
low budget movie: हाल के वर्षों में बॉलीवुड फिल्मों के बजट में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जहां कुछ फिल्में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के बजट में बन रही हैं, वहीं कांतारा जैसी फिल्म ने कम बजट में एक अलग ही कहानी लिख डाली। यह फिल्म ना केवल दर्शकों के दिलों में जगह बना पाई बल्कि बड़े सितारों की फिल्मों को भी पछाड़ने में सफल रही।
कांतारा को निर्देशित किया है ऋषभ शेट्टी ने और उन्होंने ही मूवी में मुख्य भूमिका भी अदा की। फिल्म का विषय, निर्देशन और प्रदर्शन इतने प्रभावी थे कि इसने कम बजट के बावजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। 96 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और इसका कुल बजट था मात्र 16 करोड़ रुपये।
चौंका देने वाले बॉक्स ऑफिस आंकड़े
मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर एक नई मिसाल कायम की है। ये फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई करने में सफल रही। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 407.82 करोड़ रुपये की कमाई की जो कि किसी भी लो बजट फिल्म के लिए एक बड़ा आंकड़ा है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषभ शेट्टी ने अपनी निजी आदतों को बदलकर एक अनुशासन का पालन किया। उन्होंने नॉन वेजिटेरियन खाना छोड़ दिया था और शूटिंग के दौरान कभी भी जूते-चप्पल नहीं पहने। उनका मानना था कि इससे उनके माइंड में क्लियरिटी बनी रहती है और अभिनय में नयापन आता है।
south good film: 8.3 की IMDb रेटिंग, लोगों को खूब पसंद आ रही ये साउथ की मूवी
वहीं कांतारा ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी इतिहास रचा। ये 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में यह छठे नंबर पर रही।
बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पछाड़ने की मिसाल
आपको बता दें कि कांतारा ने सिर्फ कन्नड़ सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी। मूवी ने अजय देवगन की दृश्यम 2, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया जो कि एक बड़ा आंकड़ा है।



