homebound oscar shortlist: जानें इस भारतीय फिल्म में क्या दिखाया गया है

homebound oscar shortlist: Ishaan Khatter, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड को ऑस्कर 2026 के शीर्ष 15 फिल्मों में जगह मिली है। होमबाउंड को 98वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में शामिल किया गया है।

फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने पर विशाल जेठवा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, “यह क्षण मेरे लिए किसी ख्वाब जैसा है और बेहद विनम्र करने वाला है।”

विशाल ने आगे कहा कि इस फिल्म का शॉर्टलिस्ट होना और ऑस्कर की दिशा में बढ़ना कुछ ऐसा है, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। दुनिया भर के दर्शकों से फिल्म को जो स्नेह और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।

जेठवा ने इस पर भी कहा कि मैं करण जौहर सर का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने इस कहानी और हम कलाकारों पर विश्वास किया। उनके सपने और सहयोग ने होमबाउंड को पंख दिए।

भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि

ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में होमबाउंड का नाम आना इसके बढ़ते वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करता है। यह फिल्म की शक्तिशाली कहानी और टीमवर्क का प्रमाण है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में कुल 15 फिल्मों को चुना गया है, जिनमें से केवल 5 फिल्मों को फाइनल नामांकन मिलेगा। इन नामांकनों की घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी और इसके बाद ऑस्कर पुरस्कार समारोह 15 मार्च 2026 को होगा।

7 बार मारा थप्पड़, वायरल सीन पर अक्षय खन्ना की पत्नी बनी सौम्या टंडन ने किया ये बड़ा खुलासा

इस उपलब्धि से पहले फिल्म को कई फिल्म महोत्सवों में सराहा गया है। तीन महीने पहले हुए 50वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होमबाउंड ने अंतरराष्ट्रीय पीपल्स च्वाइस अवार्ड की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

मूवी की स्टोरी क्या है (story of homebound)

फिल्म की कथा दो मित्रों की यात्रा को प्रस्तुत करती है, जो एक छोटे उत्तर भारतीय गाँव से होते हुए पुलिस सेवा में भर्ती होने का सपना देखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब बढ़ते हैं, उनकी समस्याएँ भी गंभीर होती जाती हैं। ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button