Benefits Of Pear: जानिये नाशपाती खाने के 6 गजब के फायदे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : मौसमी फलों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती भी एक मौसमी फल है। यह हरे रंग का मोटे छिलके वाला फल होता है। नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पियर कहते हैं। नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। नाशपाती के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। नाशपाती में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।

नाशपाती के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। असल में नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं। नाशपाती में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाने वाले फाइबर के गुण, पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको नाशपाती से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

 

नाशपाती से मिलने वाले फायदे – इम्यूनिटीः नाशपाती में विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाने का काम कर सकती है। नाशपाती में विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

 

2. हड्डियोंः नाशपाती कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं

 

3. आयरनः नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें नाशपाती का सेवन करना चाहिए। ये एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है।

 

4. पाचन तंत्रः नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। जो लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं उनके लिए नाशपाती का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

 

5. थकानः शरीर में थकान, कमजोरी महसूस होती है तो आप नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं। इतना ही नहीं ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

 

6. वजन घटानेः वजन घटाने में मददगार है नाशपाती का सेवन. नाशपाती में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसको डाइट में शामिल कर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button