मर्यादा, संस्कार और भक्ति से ही बनेगा आदर्श समाज: राजन जी महाराज

सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से रामकथा का रसपान करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे।भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा और पारिवारिक संस्कारों पर दिए गए संदेशों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से बताया कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए मर्यादा,संस्कार और भक्ति का होना आवश्यक है।

श्रीराम का जीवन केवल सुनने की कथा नहीं,बल्कि उसे अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य,धर्म और कर्तव्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।माता-पिता का सम्मान,बड़ों की सेवा,गुरु के प्रति श्रद्धा और भाईचारे की भावना ही जीवन के वास्तविक संस्कार हैं।उन्होंने रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है।जरूरतमंदों की सहायता,दूसरों के प्रति करुणा,अहंकार का त्याग और सत्य के मार्ग पर चलना भी प्रभु की आराधना है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर परिवार में प्रेम और समाज में सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।

कथा के दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास शुक्ल ने राजन जी महाराज को चांदी का राम दरबार भेंट किया। श्रीराम कथा का आयोजन भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की ओर से कराया जा रहा है।आयोजकों की ओर से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन,प्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह और आनंद द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, आशीष सिंह, जिला मंत्री राजेश दुबे, सचिन पांडेय, आनंद कुमार पांडे, प्रभाकर चंद्रशेखर,गौरव शुक्ला,विपुल मिश्र,अमन वर्मा,नरेंद्र अग्रहरी और लवकुश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button