पुलिस ने अखिलेश का पुतला छीना: जलाने से रोका

लखनऊ। लखनऊ के नाका क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया,जब पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के हाथों से जबरन पुतला छीन लिया।
जानकारी के अनुसार महिला आरक्षण बिल को लेकर दिए गए बयान के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान कार्यकर्ता पुतला जलाने की तैयारी कर रहे थे,तभी मौके पर मौजूद नाका पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की,जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष गौरव गोस्वामी द्वारा किया गया,जिसमें कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है, जिस पर अलग-अलग स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं।



