पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों ने सुनी फरियाद, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई पर दिया जोर

गाजियाबाद। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर, श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण तथा श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने अपने-अपने कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए तथा कार्रवाई में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जनविश्वास मजबूत करने के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।



