अधिवक्ता वरुण तोमर ने किया भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

जिला न्यायालय परिसर में जुटे बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, प्रेम, सौहार्द और एकजुटता का दिया संदेश

गाजियाबाद। जिला न्यायालय परिसर में 03 नवंबर को अधिवक्ता वरुण तोमर द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं भोज का आयोजन किया गया। समारोह में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ता समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं एकजुटता की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अधिवक्ता वरुण तोमर ने सभी अधिवक्ता साथियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। इस प्रकार के आयोजन अधिवक्ता परिवार के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के सफल आयोजन में संयोजक आदित्य शर्मा, ऋतिक कौशिक, आशीर्वाद चौधरी एवं अनुज चौहान का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाया।

अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए अधिवक्ता वरुण तोमर एवं उनकी पूरी सहयोगी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह ने अधिवक्ता समाज में आपसी सम्मान, भाईचारे और एकजुटता का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button