दिव्यांग बच्चों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

सुलतानपुर। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को बीआरसी धनपतगंज में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शारीरिक, बौद्धिक, दृष्टि एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज वेद प्रकाश यादव रहे। अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर नवीन प्रकाश पाण्डेय, दिनेश वर्मा, रेखा वर्मा, जटाशंकर तिवारी, नीतू मिश्रा सहित अन्य स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button