जन शिक्षण संस्थान की जनशक्तियों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ (साक्षरता निकेतन) में बुधवार को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आई एम रिमार्केबल की वरिष्ठ परामर्श दात्री एवं विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिष्ठानों की सलाहकार सौम्या तिवारी ने स्व-आत्म विकास एवं बिल्ड योर कॉन्फिडेंस विषय पर भौतिक रूप से व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थी एवं रिसोर्स पर्सन के व्यक्तित्व विकास, मनो विकास एवं सर्वांगीण विकास की पद्धति को समझाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस संध्या तिवारी ने किया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स के समस्त 12 मॉड्यूल को ऑडियो-वीडियो का प्रयोग करते हुए पठन-पाठन के तरीके बताये।



