आम आदमी पार्टी ने “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाली

 स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता 

जौनपुर – आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा जनपद के केराकत विधानसभा नगर पंचायत क्षेत्र में “गन्दगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला गया। राज सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में “गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ” यात्रा निकाला जा रहा है। यह यात्रा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में निकाला गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कैलाश पटेल जी और विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह राठौर एवं जफराबाद विधानसभा प्रभारी व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक उपस्थित हुए।

यह यात्रा डॉक्टर कमलेश भारती के नेतृत्व में निकाला गया। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति द्वारा किया गया। आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी जौनपुर के समस्त कार्यकर्ताओं एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा सभी नगर पंचायत क्षेत्रों में गंदगी हटाओ, झाड़ू लगाओ यात्रा निकाला जा रहा है और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जनता को बताया जाए की अगर गंदगी हटाने हैं डेंगू जैसी भयानक बीमारी को भगाना है तो उसके लिए झाड़ू लगाना अनिवार्य है और यह झाड़ू आपको आगामी नगर निकाय चुनाव में लगाना होगा।

Also Read-

सामान्य विद्यार्थी और बीएड विद्यार्थी में अंतर होता है- प्रो निशा सिंह

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा कहीं भी किसी भी क्षेत्र में सही तरह से सफाई नहीं की जा रही है इसे कारण डेंगू जैसे बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए केराकत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंकज चौहान, सूरज कनौजिया, सुभाष यादव पंकज, यूथ विंग के विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, नगर अध्यक्ष विंध्यवासिनी उपाध्याय, विशाल सोनी, सुभाष उपाध्याय, विशाल ठठेरा, अमर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित हुए। उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी द्वारा दिया गया।

Related Articles

Back to top button