व्यापक स्तर पर शुरू होगा सदस्यता अभियान

इकदिल,इटावा। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) का सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र.(रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि परशुराम सेवा समिति की वार्षिक सदस्यता शीघ्र ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों को दी गयी है।
उन्होंने बताया कि समिति के परिचय पत्र भी जारी किए जायेगें ।
समिति के सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये व आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी,दो पासपोर्ट साइज की फ़ोटो के साथ सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश अथवा जिला कार्यालय पर जमा करना होगा। इसके अलावा उनके मोबाइल नम्बर गूगल पे पर सदस्यता शुल्क जमा करके व्हाटसएप नम्बर पर डिटेल भेज सकते हैं ।


