पंचायत घर के पास बना जुआरियों का अड्डा

जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार,67 हजार 600 रुपये बरामद

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना पुलिस ने सोमवार की शाम ग्राम दौंदुआ में पंचायत घर के पास जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ पर लगे 56 हजार रुपये और जामा तलाशी में मिले 11 हजार 600 रुपये समेत कुल 67 हजार 600 रुपये बरामद किए। इसके अलावा पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिल व स्कूटी भी बरामद की गईं।

थानाध्यक्ष बलरई आलोक कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना और चेकिंग के दौरान ग्राम दौंदुआ में पंचायत घर के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दौंदुआ निवासी 58 वर्षीय रविंद्र पुत्रपान सिंह,42 वर्षीय कपूर चंद्र पुत्र जगन्नाथ, 40 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र राम किशुन,32 वर्षीय यतेंद्र पुत्र रामजी लाल, बलरई निवासी 30 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र रामनरेश और जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जौनई निवासी पूर्व प्रधान 42 वर्षीय यतेंद्र उर्फ अवधेश पुत्र सुरेश पाल सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13जी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button