सी. ए. पी. एफ. सैनिक परिवार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायबरेली। सी. ए. पी. एफ. सैनिक परिवार ने अपनी छठवीं वर्षगांठ पर अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि व उनकी वीर नारियों, परिजनों को साल, शील्ड व माला भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अमर शहीद सुभम सिंह निवासी दढ़ैया अमांवा के पिता नन्द कुमार सिंह, डलमऊ के शहीद शरद की माँ, शहीद जवान आशीष कुमार की पत्नी पूनम, लालगंज के अमर शहीद धनराज यादव के पिता दुर्गा प्रसाद यादव, शहीद रामकुमार की पत्नी नीरज देवी, थल सेना में शहीद सूरज यादव के पिता राकेश यादव, डलमऊ के अमर शहीद सी. आर. पी. एफ जवान शैलेन्द्र सिंह की माँ को सी. ए. पी. एफ सैनिक परिवार के जिला अध्यक्ष वंशराज यादव व विशिष्ट अतिथि चेतन यादव ने पुष्प शील्ड व साल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेतन यादव ने देश के लिए कुर्बान हुए अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सभी चैन कि नींद सोते हैं उसका श्रेय हमारे देश के सैनिकों पर जाता है जो अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर हमारी सुरक्षा करते हैं इस मौके पर सौरभ यादव, अतुल प्रधान, अनुज हरिसौरभ यादव शिक्षक बृजेश यादव अखिलेश यादव विवेकानंद,छोटेलाल पासवान, शिव सिंह, बीरेंद्र यादव , वीरेंद्र किसान, संतोष यादव,राम लखन वर्मा सुशील श्रीवास्तव, रज्जन लाल अलोक, अमित व सी. ए. पी. एफ परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।



