समाजवादी पार्टी ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप, पूर्व मंत्री रामकिशोर अग्रवाल ने किया उद्घाटन

प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में नासिरपुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, स्थानीय लोगों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में वार्ड नंबर 39 के नासिरपुर मेन चौक स्थित पंडित जी मार्केट, नेहा डेयरी के निकट समाजवादी निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निःशुल्क मेडिकल कैंप के आयोजन को जनहित से जुड़ी पहल बताया।

Related Articles

Back to top button