शालीमार गार्डन में कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

एसीपी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, सात महिलाएं और छह ग्राहक हिरासत में

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी स्थित फर्नीचर मार्केट में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात महिलाएं और छह ग्राहक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी और पुलिस टीम ने फर्नीचर मार्केट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से सात महिलाओं और छह ग्राहकों को पकड़ा गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button