बाल्मीकि जयन्ती: पूजन अर्चन कर किया नमन
जयन्ती पर मन्दिर पहुंच कर रामायण के रचियता महर्षि का मनाया जन्मोत्सव

भरथना,इटावा। महाकाव्य रामायण के रचियता आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती के अवसर पर पालिकाध्यक्ष सहित अन्य समाजसेवियों ने बाल्मीकि मन्दिर पर पहुँचकर पूजन अर्चन के साथ माल्यार्पण कर उनका जन्मोत्सव मनाया।
सोमवार की दोपहर कस्बा के मुहल्ला गायत्री नगर स्थित महर्षि बाल्मीकि मन्दिर पर आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने समाजसेवियों,पालिका कर्मियों व बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ विधिवत पूजन अर्चन उपरान्त महाकाव्य रामायण के रचियता आदिकवि महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार बाल्मीकि, सभासद अर्जुन सिंह, लिपिक आनन्द श्रीवास्तव,आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,पंकज दुबे, रजत कठेरिया सहित कई अन्य समाजसेवियों व बाल्मीकि समाज के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



