पागलबाबा गंगासागर धाम पर जमकर उड़ा अबीर गुलाल

होली मिलन और सम्मान समारोह में उमड़े सभी दलों के नेता

भरथना,इटावा। ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही फूलों की होली के साथ भजन कीर्तन भी सम्पन्न हुआ।

रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी के दौरान बतौर अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिवमहेश दुबे,भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता अन्नू,पूर्व मंत्री अशोक यादव,पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल,नीता पोरवाल,पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जि.पं.स.मनोज यादव बण्टी,व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मुरारीलाल गुप्ता, सन्तोष सिंह चौहान,स्वामीशरण श्रीवास्तव,थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अरिमर्दन सिंह,सहित कई भाजपा,सपा,व्यापारी नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। जिनका मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया,गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया ने माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह चौहान,जमुना दास लखवानी,राजू माहेश्वरी, सौरभ दुबे,आर.एन. दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन करूणाशंकर दुबे ने किया।


भाकियू टिकैत के होली मिलन में दिखा प्रेम

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और भाईचारे के साथ किया गया। सिसहाट रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।

भाकियू टिकैत

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव व एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर किसानों की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों के हितों के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव चन्द्रदीप यादव, जिला प्रवक्ता मुन्नेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार, तहसील उपाध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष सत्यवीर, युवा जिला अध्यक्ष शेलम सिंह, नगर अध्यक्ष जोजी यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव, किसान नेता जगदीश बाबू, ग्या प्रसाद कुंजपुर और तहसील प्रवक्ता बाबा रामनारायण यादव, श्रीकांत, संजू सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत इटावा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा संगठन के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा और सभी ने मिलकर होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Back to top button