रामनगर पार्क में समाजवादी पार्टी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: अभिषेक गर्ग

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के ‘जनसेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत वार्ड-88 स्थित रामनगर पार्क में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री राकेश यादव की उपस्थिति में प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर में क्षेत्र के लोगों की ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शुगर, फेफड़ों और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की जा रही है। इसके साथ ही जनरल फिजिशियन, दंत विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनसेवा और गरीबों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, डॉ. राजन कश्यप और जिला महासचिव नितिन त्यागी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button