दानेश्वर धाम में आयोजित रामलीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महराजगंज, रायबरेली। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन कस्बे के दानेश्वर धाम परिसर में श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का मंचन देखने के लिए महिलाओं, बच्चों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। वहीं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के मिथिलापुरी पहुंचने, नगर दर्शन और पुष्प वाटिका भ्रमण सहित विभिन्न प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया। इस दौरान नंदी पर सवार भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और धार्मिक प्रसंगों के जीवंत मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु देर तक भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और रामायण जी की आरती से हुआ। इसके बाद रामलीला की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, समिति के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष दद्दू सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, समाजसेवी राजकुमार (मोगा) सिंह, एडवोकेट सर्वेश अवस्थी, शिवशंकर शुक्ला, भोलू सिंह, सभासद प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी, शिवकैलाश, संदीप वैश्य, राजेश सोनी, सचिन मौर्या, घनश्याम चौरसिया, पूर्व सभासद अंकुर वैश्य, अंकुर जायसवाल, मुकेश मोदनवाल, प्रिंकल सिंह और सुरेश कोटेदार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button