राष्ट्रीय सेमिनार में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

यूपीयूएमएस सैफई की फार्मेसी फैकल्टी के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में विश्वविद्यालय के आठ स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विश्वविद्यालय की शोधार्थी लकी पचौरी ने मौखिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि शोधार्थी अनुराग जायसवाल ने पोस्टर प्रस्तुति में पांचवां पुरस्कार हासिल किया।

यह राष्ट्रीय सेमिनार 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को आगरा पब्लिक कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च,आगरा में आयोजित किया गया। सेमिनार का विषय था, जिसमें फार्मास्यूटिकल नवाचार,आधुनिक तकनीकों,उन्नत उपचार पद्धतियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत किए।

इस उपलब्धि में लकी पचौरी का मार्गदर्शन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार ने किया, जबकि अनुराग जायसवाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सुशांत कुमार के निर्देशन में अपनी शोध प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की इस सफलता ने फार्मेसी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई पहचान प्रदान की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह ने सभी प्रतिभागी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनकी उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शोध गतिविधियों में भाग लेने, नवीन विचारों को विकसित करने और फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button