नवाचार करने वाले शिक्षक आशुतोष तिवारी सम्मानित
नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के लिए मिला रामपाल सिंह मेमोरियल आउट स्टैंडिंग टीचर अवार्ड 2025 पुरस्कार

रायबरेली। अपनी बेहतर कार्यशैली और हमेशा ही नवाचार करने वाले, बच्चों के बीच में मेहनत करके अलग मुकाम हासिल करने वाले सतांव ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरउवा के शिक्षक आशुतोष तिवारी को सम्मानित किया गया हैं। शिक्षक आशुतोष तिवारी को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के लिए रामपाल सिंह मेमोरियल आउट स्टैंडिंग टीचर अवार्ड 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें बांदा में आयोजित एक भव्य समारोह में विधायक बबेरू विशंभर सिंह यादव के करकमलों से प्रदान किया गया। तिवारी ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ कोविड काल में विभाग और जिला प्रशासन के साथ अत्यंत उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए कई नई गतिविधियाँ और प्रयोगात्मक कक्षाएँ शुरू की। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
शिक्षक आशुतोष तिवारी ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं बल्कि विभाग , विद्यालय और छात्रों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने और बच्चों के बीच नवाचार करने की वजह से सम्मान मिल रहा है।



