दुर्गा पूजा महोत्सव: देवी दर्शन में उमड़े सैकड़ों देवी भक्त
संगीतमय भव्य देवी आरती में झूम उठीं महिलाओं की भक्ति

भरथना,इटावा।जगतजननी माँ भगवती के भव्य पाण्डाल में सांय संगीतमयी ध्वनियोें के बीच सम्पन्न होने वाली भव्य आरती में सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सहभागिता करके माँ दुर्गा का प्रतिदिन सामूहिक रूप से गुणगान कर रहे हैं।
भरथना कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि.) के तत्वाधान में चल रहे 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आचार्य राहुल दीक्षित व अमित मिश्रा द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन किया जा रहा है। तदुपरान्त सैकडों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्तजन साज-सज्जायुक्त उच्च सिंहासन पर विराजमान जगतजननी माँ भवानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर संगीतमयी आरती में सहभागिता करके प्रतिदिन जगतजननी माँ दुर्गा की स्तुति कर उनका आवाहन रहे हेैं। इस दौरान समिति अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे,महामंत्री ओमजी पोरवाल, रूपकिशोर गुप्ता रूपे, राजीव पोरवाल,रोहित गुप्ता सोनू,शैलेन्द्र पोरवाल,रितिक पोरवाल के अलावा लोली पोरवाल,नेक्से पोरवाल, भरत पोरवाल,हरिओम दुबे,चेतन पोरवाल, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता,पम्मी यादव, शिवम पोरवाल,रामचन्द्र पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
वहीं ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पुनीत पर्व पर आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में माँ भगवती के नौ स्वरूपों के दर्शन कराये जा रहे हैं। जहाँ आचार्य द्वारा विधिवत पूजन अर्चन व आरती करायी जा रही है। संस्था के पीठाधीश्वर कार्यक्रम संयोजक श्याम सुन्दर चौरसिया की देखरेख में सांय संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली आरती में नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन माँ की झाँकियों के दर्शन पूजन उपरान्त आरती गायन कर माँ जगतजननी का आवाहन कर रहे हैं। इस दौरान अरविन्द चौरसिया,गुड्डू चौरसिया,आशू चौरसिया,आशू शुक्ला सहित सैकडों व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



