जहरीले कीड़े ने काटा: युवती की हालत बिगड़ी

सीएचसी में कराया भर्ती,मेडिकल कॉलेज रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला उदयभान निवासी 18 वर्षीय अंजली पुत्री जय कुमार को सोमवार रात किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर लेकर पहुंचे। यहां डॉ.वीरेंद्र सिंह ने युवती का उपचार किया। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सैफई पहुंचे,जहां युवती का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button