राजनैतिक षडयंत्र के तहत लगाए गये सभी आरोप निराधार : लक्ष्मी कांत रावत

महराजगंज, रायबरेली। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया सहित मीडिया में एक जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाये जा रहे है। मामले में विधानसभा बछरावां से रनर अप प्रत्याशी लक्ष्मी कांत रावत ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मामले को राजनीतिक बताया है।
गढ़ी खास के मौजूदा ग्राम प्रधान एवं बछरावां विधान सभा से रनर अप प्रत्याशी रहे लक्ष्मी कांत रावत ने महराजगंज में मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह सोकर उठने के बाद गांव के ग्रामीणों से जब उन्हें मालूम हुआ कि गांव की एक नाबालिग बेटी को शीतला प्रसाद पासी का लड़का लेकर भाग गया है, तो एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने खोजबीन शुरू की और दोनों को लखनऊ से बरामद कर पुलिस थाने में पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। वही लड़की की माँ ने कई बार फोन करके कहां की थाने मत जाना दोनों को घर लाओ यही मामला समझ लिया जाएगा। फिर भी उन्होंने जिम्मेदार नागरिक होने के नाते दोनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया।इसी घटना के बाद हम पर तरह तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे है जो कि सरासर गलत है यदि हमे मामले को दबाना होता या किसी एक पक्ष का साथ देना होता तो लड़का लड़की को थाने नहीं ले जाता। हमारी बढ़ रही लोकप्रियता से जलने वाले राजनीतिक छवि खराब करना चाह रहे है। उन्होंने तथाकथित आरोपों को मनगढ़ंत व बेबुनियाद बताया है।



