सरैया के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। दूबेपुर ब्लाॅक के ग्राम सभा सरैया स्थिति बौद्ध बिहार में स्मृति शेष कुटीराम बौद्ध एवं स्मृति शेष आरके बौद्ध की पावन स्मृति में जो प्रत्येक वर्ष डाॅ० अम्बेड़कर जयंती पर अपनी गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित करते थे, वैसे ही आज भी भारतीय संविधान निर्माता डॉ०भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई यह आयोजन अम्बेडकर युवा समिति की सरैया शाखा इकाई द्वारा किया गया इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सरैया प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, शिक्षा का जो संदेश दिया है वो आजीवन रहेगा।इस अवसर पर रामदुलार बौद्ध, माता प्रसाद जायसवाल,प्रदीप यादव(पत्रकार), अखिलेश कुमार बौद्ध, सुभाष चन्द्र बौद्ध,गुलाब चंद्र बौद्ध, उपाध्यक्ष जंग बहादुर बौद्ध, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बौद्ध (सूरज),जय सिंह बौद्ध,अमित कुमार बौद्ध, कांशीराम बौद्ध, पवन कुमार बौद्ध डाॅ० राममूरत प्रजापति, महमूद खां,नूर स्लाम, जय सिंह यादव, विवेक यादव सहित कई अन्य लोगों ने भी अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष फूलचंद बौद्ध सचिव धर्मपाल बौद्ध, समाजसेवी श्री श्याम यादव एवं समस्त लोगों के सहयोग से सभी लोगों के छोला एवं शर्बत की भव्य व्यवस्था किए गए थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे,जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

Related Articles

Back to top button