वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित किया समारोह

एसजी शिखर हाइट्स में 50 बुजुर्गों को माला और शॉल भेंट कर किया सम्मान

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित एसजी शिखर हाइट्स सोसाइटी में वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने करीब 50 बुजुर्गों को फूलमाला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में सोसाइटी के वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, जबकि कुछ ने गीत और कविताओं के माध्यम से जीवन के संघर्षों और खुशियों को व्यक्त किया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह के माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। सम्मान पाकर कई वरिष्ठजन भावुक भी हो उठे।

इस दौरान बुजुर्गों ने सोसाइटी के निवासियों को आशीर्वाद दिया और सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान केवल वृद्धजन दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन के संस्कारों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। समारोह में आने वाली पीढ़ी को भी वरिष्ठजनों का सम्मान करने और उनके अनुभवों से सीख लेने का संदेश दिया गया

Related Articles

Back to top button