एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों का फूटा गुस्सा

मुआवजा संशोधन की मांग

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई आवासीय भूमि के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ितों ने अपर जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उनकी आवासीय भूमि मोहल्ला जवाहर रोड,कस्बा भरथना में स्थित है जो एनएच-91ए के चौड़ीकरण कार्य के लिए ली जा रही है। लेकिन मुआवजा सूची में आसपास के लोगों के नाम है और लगभग 15 मकान मालिकों के नाम नहीं है जिससे मुआवजा मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि सूची में कुछ ऐसे भी नाम जोड़ दिए गए हैं जिनका भूमि से कोई संबंध नहीं है। जिससे उनमें भारी आक्रोश है। मांग की गई है कि सभी प्रभावितों के नाम सही ढंग से सूची में शामिल कर भूमि की वास्तविक प्रकृति के अनुसार आवासीय दर पर मुआवजा दिया जाए।

एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कराकर त्रुटिपूर्ण सूची में संशोधन, सही मूल्यांकन और न्यायोचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में छविनाथ सिंह,यदुवीर सिंह, सुमित्रा देवी,महेश चंद्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button