सट्टा खाईबाड़ी: पुलिस ने सटोरी को किया गिरफ्तार
सटोरी से खाईबाड़ी करते 1570 रुपये,पर्चियां बरामद

जसवंतनगर,इटावा। सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1570 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
उपनिरीक्षक अनूप कुमार पांडेय 23 सितंबर की रात करीब सात बजे कांस्टेबल राजेश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जीजीआईसी मोड़ के पास केस्त जाने वाली सड़क पर सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल उर्फ टिंकू पुत्र स्वर्गीय सुदामा लाल,निवासी जैन बाजार,उम्र करीब 40 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर पैंट की दाहिनी जेब से 1570 रुपये और शर्ट की ऊपरी जेब से सट्टा पर्चियां बरामद हुईं।
थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने सट्टे की खाईबाड़ी करने की बात स्वीकार की। बरामद रुपये और पर्चियों को सील कर नमूना मोहर तैयार की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीँ थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में सट्टे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,वहीँ कुछ दिन पूर्व सट्टे के नंबर लगाने के स्क्रीन सॉर्ट भी बायरल हुए थे जिनकी जानकारी मिलते ही कार्यवाही की है और कुछ राजनेता सट्टा कराने के एवज में पुलिस पर दवाव भी बना रहे हैं लेकिन उन्हें भी मुँह की खानी पड़ी है वहीँ सटोरिये ने पुलिस को एक नाम बताया है जिसकी सह पर हम कारोबार कर रहे हैं।



