दंगल का जंगी मुकाबला बराबरी पर छूटा
तीन दिवसीय मंगल महोत्सव में दूसरे दिन हुए दंगल का फाइनल जंगी मुकाबला

भरथना,इटावा। बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर (लंगूर की मठिया) पर आयोजित तीन दिवसीय मंगल महोत्सव में दूसरे दिन हुए दंगल के जंगी मुकाबला में विकास पहलवान व गोलू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबले के चलते झण्डा कुश्ती बराबर पर रही।
बुधवार को मन्दिर मेला प्रांगण में दूसरे दिन आयोजित फाइनल दंगल के दौरान चले झण्डा कुश्ती का रोमांचक मुकाबला विकास पहलवान निवासी कुरछा व गोलू पहलवान मिटाटी के बीच सम्पन्न हुई। दोनों ही पहलवानों के बीच चले जंगी मुकाबला में रोमांचक प्रदर्शन के उपरान्त झण्डा कुश्ती बराबर पर छूटी। इससे पहले दोनों ही पहलवानों का पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव द्वारा हाथ मिलवाकर फाइनल दंगल का शुभारम्भ कराया गया था।
कार्यक्रम में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि समिति संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने बराबरी की कुश्ती के दोनों पहलवानों को प्रतीक चिन्ह्र व 5 हजार 100 रूपया नगद पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति संरक्षक राजेन्द्र चौधरी,विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, अध्यक्ष डा.राजनारायण यादव,मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा,रानू यादव, विपिन यादव,प्रताप यादव,धर्मेन्द्र शाक्य सहित सैकडों खेलप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



