गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया
सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश

सुल्तानपुर। लंभुआ ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा सुल्तानपुर ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा।
स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता के अध्यक्ष सुशील बरनवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है।
वहीं मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही ने कहा कि गौस-ए-पाक की इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी, अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, सद्दाम सब्बाग, असगर फारूकी, राशिद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, वाजिद हुसैन, सरफराज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।



