सुल्तानपुर में टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस की नई शाखा का शुभारंभ

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। शहर के 1089, सिविल लाइन, आईसीआईसीआई बैंक के ऊपर, गोलाघाट, सुल्तानपुर में आज टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया।शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संतोष यादव (नेशनल हेड), विवेक गुप्ता (स्टेट हेड), अचिंत कपूर (एडमिन), आशुतोष मिश्रा (ब्रांच मैनेजर), अमित शर्मा (सेल्स मैनेजर), दिलीप यादव (हेल्थ मैनेजर ), अमर बहादुर (क्लेम) एवं फैजान खान (सेल्स मैनेजर) मौजूद रहे।इस अवसर पर टाटा एआईजी से जुड़े लगभग 50 एडवाइजर/एजेंट भी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में नई शाखा का उद्घाटन संपन्न हुआ।नई शाखा के माध्यम से सुल्तानपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को जनरल इंश्योरेंस से जुड़ी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।



