पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव की माता की शोकसभा में पहुंचे विधायक संजीव शर्मा और अजीत पाल त्यागी

गाजियाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव की माता जी की शोकसभा का आयोजन गोविंदपुरम में किया गया। शोकसभा में शहर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी समेत भाजपा नेता रिहासुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे।

इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी। शोकसभा में क्षेत्र के कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button