दुर्गा सुपर मार्ट का हुआ भव्य शुभारम्भ

ऊँचाहार, रायबरेली। नगर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दुर्गा सुपर मार्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। सुपर मार्ट का उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल सामान बेचना काफी नहीं है। गुणवत्ता के साथ-साथ दरों में सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है। जो भी व्यापारी ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के साथ उचित दाम देगा, वही बाजार में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने दुर्गा सुपर मार्ट के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बाजार में रौनक बढ़ेगी। ग्राहकों को अब एक ही जगह पर घरेलू सामान, किराना और अन्य जरूरत की चीजें आसानी से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ व्यापार और बाजार में लगातार परिवर्तन हो रहा है ।

इसके अलावा ऑनलाइन सामानों ने स्पर्धा और बढ़ा दी है । उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने यहां के दुकानदारों से सामान खरीदे , इससे आपके बाजार का विस्तार होगा और स्थानीय व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता शिव करन तिवारी , पारसनाथ पांडेय , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद ज्यादावल , नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह , प्रधान आनंद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह रिंकू , पूर्व प्रधान लालचंद कौशल , इंटर कालेज के प्रबन्धक राकेश मौर्य , मार्ट संचालक मनीष वर्मा , राधेश्याम वर्मा , दंत चिकित्सक डॉ महेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य लोग और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। संचालकों ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

—————‐——————–

गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल

ऊँचाहार, रायबरेली। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेजा है, जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 27 किलो गांजा बरामद किया है।

कमालपुर गाँव के पास बुधवार की रात ग्रामीणों ने बोरे में भरकर गांजा लेकर जा रहे एक शख्स को घेराबंदी करके पकड़ लिया,जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली लाई है।जिसके विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इस बाबत कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में त्रिशु गुप्ता निवासी बलापुर थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिसके पास से 27 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button