चोरी की बाइक बेचने निकला आरोपित चेकिंग में गिरफ्तार

गाजियाबाद। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान साहिबाबाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपित चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में जा रहा था।
पुलिस ने आरोपित की पहचान रमीज पुत्र जमीर अहमद, निवासी अर्थला के रूप में की है। पुलिस ने आठ अक्टूबर को चेकिंग के दौरान उसे संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर पूछताछ की। जांच में उसके कब्जे से मिली मोटरसाइकिल चोरी की निकली।
पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ माह पहले बाइक जीटी रोड से चोरी की थी और उसे अपने पास रखा हुआ था। बुधवार को वह बाइक बेचने जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और पूर्व की वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में साहिबाबाद थाने में पहले से धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है



