पत्रकार पर हमला: ऊसराहार पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पत्रकार पर हमला का सीसीटीवी सामने आने पर हरकत में आई पुलिस,

ऊसराहार,इटावा। पत्रकार पर कथित हमले के मामले में खबर का असर सामने आया है। पत्रकार सुशील कुमार के साथ मारपीट,गला दबाकर सड़क पर पटकने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद ऊसराहार पुलिस हरकत में आई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू करदी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम भरतपुर खुर्द निवासी पत्रकार सुशील कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 7 अक्टूबर 2026 की शाम करीब छह बजे वह दुकान से अंडे लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के एक नामजद ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू करदी।
पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर सड़क पर पटक दिया,जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें एवं खरोंचें आईं। शोर सुनकर उनकी पत्नी,बच्चे और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,जिसके बाद वह आरोपी के चंगुल से बच सके।
सुशील कुमार ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना के बाद उन्हें जान से मारने तथा पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना ऊसराहार पहुंचकर पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।
सीसीटीवी बना सुबूत कार्रवाई
मामले से संबंधित
सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने स्थानीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।
अब निगाहें आगे की पुलिस कार्रवाई पर होगी, मामले में निष्पक्ष जांच, पीड़ित के चोटों की चिकित्सीय रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।



