विज्योति सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया याद

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

प्रयागराज. विज्योति सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती कार्यक्रम के माध्यम से याद किया। जनपद प्रयागराज के तहसील हंडिया अंतर्गत ब्लॉक धनपुर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, उनके संघर्ष , त्याग और स्वतंत्रता की लड़ाई में दिए गए योगदान के विषय में बताते हुए जागरूक किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संस्था द्वारा कॉपी, कलम, पुस्तक, वितरित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के पहल की सराहना भी हुई। ऐसे कार्यक्रम होते रहने के लिए ग्रामीणों द्वारा सहमति जताई गई। इस दौरान अंजनी कुशवाहा (अध्यक्ष ), एडवोकेट अरुण कुमार बिन्द संस्थापक सदस्य/(सचिव ), विजय शंकर बिन्द , सूरज कुमार, अजय कुमार, डॉ. विकास, सत्य प्रकाश मौर्य, शिवमंगल यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button