समाजवादी छात्रसभा ने शुरू किया छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान, फ़िरोज़ गांधी कॉलेज में गूंजा छात्रों का स्वर
समाजवादी छात्रसभा के सदस्यता अभियान में दिखा छात्र उत्साह

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा द्वारा छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण कर शिक्षा,रोजगार,फीस,छात्रहित एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए।
उपस्थित छात्रों से संवाद करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ‘रुद्र’ ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने और छात्रहित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने के लिए छात्रों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा शुभम लोहिया ने कहा कि छात्र प्रत्येक समाज एवं देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं समाजवादी छात्रसभा लगातार महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों से संवाद करेगी और उनके सुझावों को संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा विनोद यादव,छात्र नेता अभिकल यादव,सूरज चौरसिया,आलोक कुमार,अभय,अमरजीत,अभिषेक,मणिकांत यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



