आजाद समाज पार्टी में गुटबाजी उजागर, आदिल खान के गंभीर आरोप

सुल्तानपुर।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में आंतरिक विवाद और गुटबाजी का मामला एक बार फिर सामने आया है। बैनर के सामने से जिलाध्यक्ष द्वारा आदिल खान को हटाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आजाद समाज पार्टी भाईचारा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान ने बताया कि 16 सितंबर को मंडल प्रभारी शेर खान के निर्देश पर वे अपनी टीम के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
आदिल खान का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मेनबॉडी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भीम ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, अपमानित किया और ज्ञापन देते समय भाईचारा विंग को नजरअंदाज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 सितंबर को डॉक्टर मसूद के कार्यक्रम में भी उनके साथ ऐसा ही बर्ताव हुआ था। आदिल खान ने यह भी आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष आए दिन पार्टी के 90 प्रतिशत पदाधिकारियों के साथ गलत व्यवहार कर अपमानित करते हैं। पार्टी में बढ़ते अंदरूनी कलह और पदाधिकारियों के बीच खिंचाव से कार्यकर्ताओं में निराशा है।



