शांति यज्ञ में पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव

दिवंगत रामऔतार सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

जसवंतनगर,इटावा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं प्रधान रहे स्वर्गीय रामऔतार सिंह यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। कृष्णा होटल के मालिक रामऔतार सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे।

शांति यज्ञ में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने पहुंचकर दिवंगत रामऔतार सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।

कार्यक्रम में सपा नेता राहुल गुप्ता,आनंद यादव टंटी,कद्दावर नेता के दामाद एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव,गोपाल गुप्ता समेत क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग,ग्रामवासी और सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। यज्ञ के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

परिजनों और मौजूद लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button