श्री गिरधारी लाल इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य हुआ शुरू

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। विकास खंड कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा पूरे भीखी उत्तर गांव, पोस्ट- अलीगंज बाजार में श्री गिरधारी लाल यादव इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विद्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्ता और मजबूती के साथ कराया जा रहा है।
विद्यालय के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे संरक्षक मास्टर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि भवन निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और उनके भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में विद्यालय में अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने माता-पिता, क्षेत्र तथा विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
विद्यालय का कार्य देखने गये नेता सुरेश यादव प्रबंधक नरसिंह बहादुर यादव कोषाध्यक्ष शिक्षक सुरेश यादव ने बताया हमारे ग्राम सभा में अच्छा स्कूल नहीं है जिससे बच्चों को स्कूल दूर जाना पड़ता है और बच्चों को सड़क पार करके जाना पड़ता है जिससे अभिवावकों को डर सा बना रहता है।जैसे ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को जानकारी हुई कि मास्टर दिनेश यादव स्कूल बनवाने जा रहे हैं वैसे स्थानीय लोगों में दौड़ी खुशी की लहर अभिवावकों ने विद्यालय परिवार का जताया आभार।



