पप्पू चौपाल के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गणमान्य लोगों ने की सेवा

साहिबाबाद। भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पावन अवसर पर हनुमान द्वार पर पप्पू चौपाल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

भंडारे में पार्षद कुसुम मनोज गोयल एवं कौशांबी थाना अध्यक्ष अजय शर्मा ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर पप्पू चौपाल द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शर्मा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश जाखेतिया, जयपुरिया के महासचिव पवन गुप्ता, प्लॉट एरिया की जनरल सेक्रेटरी उर्मिला अरोड़ा, करवा की कोषाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, करवा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र विजयवर्गीय, मनीष जैन, राज शर्मा, गौरव वर्मा, योगाचार्य देवराज शर्मा, नरेंद्र सिंह, मुदित दीक्षित, अशोक गर्ग, सावन गोयल, राजेंद्र गोयल, रवि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक पर्वों के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button