बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है : अतुल सिंह

कॉंग्रेस नेता अतुल सिंह ने बूथ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर किया सम्मानित

ऊँचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियो एव कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया।इस अवसर पर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है, हम सबको 2027 के चुनाव में बूथ पर काम करना है वास्तविक लड़ाई बूथ पर होती है, अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़िये और उनको जननायक राहुल गांधी जी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के बारे में बताइए कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए किस तरह हमारे नेता संघर्ष कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस आदर्श पर चलने वाला राजनीतिक दल है,गांव,गरीब,किसान,नौजवान,व्यापारी के सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रहती है,कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान,स्वाभिमान के लिए मैं हमेशा खड़ा रहता हूं।

सिंह ने सभी से अनुरोध किया है कि 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचना है और वोट चोरी के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। सिंह ने कहा ऊंचाहार विधानसभा की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है एक ऐसा व्यक्ति 15 वर्षों से विधायक बना है जिनको जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है,आज ऊंचाहार वासी अघोषित बिजली कटौती और बिजली के बिल से परेशान हैं,गांव की सड़क टूटी है नहरों में पानी नहीं है पटरिया टूटी हुई है,आवागमन बाधित रहता है।

सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ऊंचाहार विधानसभा की सम्मानित जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए।मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में लगातार खड़ा रहता हूं,जब चुनाव आता है तो लोग कुंभकरण की नींद से जागते हैं चुनाव खत्म होते ही ऐसे लोग घरों में कैद हो जाते हैं उनको किसी के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है। सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में अभूतपूर्व परिवर्तन उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है आज राशन कार्ड धारकों को राशन में कंकड़ पत्थर और मिट्टी मिल रहा है जबकि यहां के विधायक स्वयं खाद रसद मंत्री हैं फिर भी ऊंचाहार की जनता को कंकड़ पत्थर मिट्टी से मिला राशन मिल रहा है सिंह ने कहा इसका जवाब विधानसभा के चुनाव में यहां की जनता देगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी,जिला सचिव अजय प्रताप सिंह,शैलेंद्र सिंह,वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह,नंदकिशोर दीक्षित,सुरेंद्र बहादुर सिंह नन्हे,विनोद बाजपेई,नईमुद्दीन,मोहम्मद सईद,संतोष जन सेवक,कप्तान सिंह,गोलू अग्रहरि,सत्यनारायण सिंह,शिव मूर्ति साहू,रमेश चंद्र निर्मल,दिनेश सिंह,विनोद मिश्रा,धर्मेंद्र यादव,रमाकांत शुक्ला,रंजीत कुमार,शारदा बाजपेई,विनय कुमार,पंकज सरोज,अमरेश बहादुर सिंह राधेश्याम सत्य प्रकाश,शिव बहादुर सविता,किरण तिवारी,मेवा लाल साहू,राजेंद्र सरोज,उजागर यादव,सुशील यादव,अशोक श्रीवास्तव,रमेश कुमार मौर्य ,संदीप मौर्य,विनोद जायसवाल,राजेशजायसवाल,शिव बहादुर सिंह,मुकेश कुमार,श्यामलाल पासवान आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button