बुढवा मंगल महोत्सव 12 सितम्बर से होगा शुरू

13 दिवसीय मंगल महोत्सव पर सम्पन्न होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

भरथना,इटावा। बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर 13 दिवसीय 45वाँ मंगल महोत्सव आगामी 12 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2026 तक मनाया जायेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें।

उक्त आशय की जानकारी मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान,राजेश चौहान,अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता उर्फ रूपे, मंत्री दीपू दीक्षित, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 45वें मंगल महोत्सव के दौरान आगामी 12 सितम्बर से सत्यनारायण व्रतकथा के साथ मन्दिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारम्भ होगा, तदुपरान्त रामचरित मानस अखण्ड पाठ, मारूति महायज्ञ के साथ ही 14 सितम्बर से 23 सितम्बर तक श्रीकृष्णलीला दर्शन, 15 सितम्बर से 21 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा व प्रवचन तथा 19 सितम्बर की रात्रि विशाल जबाबी कीर्तन होगें।

वहीं 22 सितम्बर बुढवा मंगल महोत्सव पर प्रातः श्री बालरूप हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, पूजन के साथ ही 108 हनुमान चालीसा पाठ, सुन्दरकाण्ड पाठ तथा मेला आदि का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 22 से 24 सितम्बर तक मेला का आयोजन होगा तथा 24 सितम्बर को विशाल धनुष यज्ञ सम्पन्न होगा। पदाधिकारियों ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button