स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ किया गया परीक्षाफल का वितरण

महराजगंज, रायबरेली। स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर महराजगंज में बच्चों के परीक्षा फल का वितरण बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ किया गया। कक्षा 5 में अनन्या मिश्रा , कक्षा 4 में तन्वी , कक्षा 3 में आस्था , कक्षा 2 में सम्यक मौर्य , कक्षा 1 में शिवा , कक्षा उदय में शानवी सिंह , नर्सरी में आयना जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय में सम्यक मौर्य ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। सभी बच्चों के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम प्रभात साहू चेयरमैन प्रतिनिधि महाराजगंज, सरदार फतेह सिंह , विष्णु स्वरूप शर्मा ,रमेश सिंह तथा महराजगंज के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी हिमांशु साहू तथा सोनिया वर्मा व महिला चिकित्सक महराजगंज कुशा मलिक द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में हिमांशु साहू तथा सोनिया वर्मा के द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान उनको अंग वस्त्र प्रदान करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु साहू ने बताया कि विद्या ज्ञान रूपी वह चाबी है जिससे अज्ञानता रूपी विशाल ताले को खोला जा सकता है। इस अवसर पर सौरव सिंह , यश मोदनवाल विवेक मिश्रा, मयंक बाजपेई, डब्लू श्रीवास्तव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।



